स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलियाई एकदिवसीय टीम के कप्तान बने पैट कमिंस

कैनबरा- 18 अक्टूबर। एरोन फिंच के संन्यास के बाद पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का नया एकदिवसीय कप्तान नियुक्त किया गया है। कमिंस पहले से ही ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान हैं। फिंच ने पिछले महीने एकदिनी क्रिकेट से संन्यास लिया था।

कमिंस 50 ओवर के प्रारूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह स्वर्गीय शेन वार्न के बाद कप्तान बनने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। वार्न ने नब्बे के दशक में 11 मैचों के लिए एकदिवसीय मैचों में टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने अभी उपकप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है। उप-कप्तान के नाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है, क्योंकि नव नियुक्त कप्तान कमिंस की कोशिश केवल एक साल दूर एकदिवसीय विश्व कप के साथ एक मजबूत टीम बनाने की होगी। आईसीसी एकदिनी विश्व कप भारत में अक्टूबर से नवंबर 2023 के बीच खेला जाना है।

कमिंस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मैंने फिंची के नेतृत्व में खेलने का भरपूर आनंद लिया है और उनके नेतृत्व से बहुत कुछ सीखा है। हालांकि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास एक ऐसी एकदिवसीय टीम है जिसमें भारी मात्रा में अनुभव है।”

नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, “पैट ने टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के बाद से उत्कृष्ट काम किया है और हम भारत में 2023 विश्व कप के लिए एक दिवसीय टीम का नेतृत्व करने के लिए तत्पर हैं।”

ऑस्ट्रेलिया को टी 20 विश्व कप के तुरंत बाद 17 नवंबर से शुरू होने वाले तीन एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड से खेलना है और फिर जनवरी में घर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button