
एस के मंडल फाउंडेशन अंतर्गत संचालित संस्थानों में नामांकन प्रक्रिया शुरू
समस्तीपुर-02 फरवरी। एस के मंडल फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित ‘‘कृष्णा इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारा मेडिकल साइन्सेज,समस्तीपुर,विद्याापति इंस्टीच्यूट आॅफ हायर एजुकेशन, दलसिंहसराय, समस्तीपुर,कृष्णा इंस्टीच्यूट ऑफ पारा मेडिकल साइन्सेज, पूर्णिया, कृष्णा इंस्टीच्यूट आॅफ हायर एजुकेशन, मधेपुरा एवं पटना एवं कृष्णा इंस्टीच्यूट आॅफ आईटी एंड मैनेजमेंट, समस्तीपुर में नये सत्र में विभिन्न कोर्सेज में नामांकन प्रकिया शुरू हो चुकी है।
‘संस्थान के अध्यक्ष एस० के० मंडल ने बताया कि संस्थान में सभी पाठ्यक्रम व्यवसायिक पाठ्यक्रम है, इसमें से छात्र-छात्राएं अपने रूचि के अनुसार किसी भी कोर्स में नामांकन लेकर अपना भविष्य उज्जवल बना सकते है। छात्र-छात्राएं स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड द्वारा भी नामांकन करा सकते हैं। संस्थान में बी०एस०सी० नर्सिंग, ए०एन०एम० (नर्सिंग),जी०एन०एम० (नर्सिंग),ड्रेसर,ओ०टी० टेक्निशियन,डी०एम०एल०टी० बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी, एवं बैचलर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट,बी.सी.ए., बी.बी.ए. एवं बी.एम.सी. कोर्सेज में नामांकन प्रक्रिया जारी है।
नामांकन के लिए संस्थान में आवेदन फॉर्म जमा किया जा सकता है या संस्थान के वेबसाइट www.krishnainstitutebihar.com के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। आईटी एवं मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के लिए संस्थान में सम्पर्क कर सकते है या मो० नं०- 9631299790, 9304762396 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



