ताज़ा ख़बरें

एशिया से यूरोप तक, लता मंगेशकर के निधन से दुखी दुनिया

काठमांडू/पेरिस-06 फरवरी। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से दुनिया दुखी है। एशिया से यूरोप तक दुनिया भर के कई देशों ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जाहिर किया है।

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कई नेपाली गीतों को अपनी सुरीली आवाज से सजा चुकीं प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर से दुखी हूं। असाधारण प्रतिभा की धनी लता मंगेशकर को मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि प्रख्यात गायिका लता मंगेशकर ने संगीत के लिए जो अमूल्य योगदान दिया उससे वो ना केवल भारत, बल्कि पूरे उपमहाद्वीप और सारे विश्व में लोगों के दिलों में बसी रहेंगी। पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री चौधरी फ़वाद हुसैन ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि एक महान गायिका नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। वह संगीत की बेताज रानी थीं। उनकी आवाज़ आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज़ रज़ा ने ट्वीट किया कि लता मंगेशकर कृपा, नम्रता और सादगी की प्रतीक थीं। वे सबके लिए उदाहरण थीं। पहले किशोर कुमार और अब उनकी मौत ने मेरे सुर छीन लिए।

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से गहरा दुख हुआ है। वो अपने आप में एक संस्था थीं। उन्हें उनके अतुलनीय गायन के लिए फ्रांस ने आफिसर डे ला लीजन डी ‘होनूर ‘ से सम्मानित किया गया था। भारत और भूटान में जर्मनी के राजदूत वॉल्टर जे. लिंडनर ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, मेरी आवाज़ ही, पहचान है…गर याद रहे..। उन्होंने लिखा कि गायिका और संगीत की प्रतिभा का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। सात दशकों तक संगीत की संस्थारूपी महान गायिका, अनमोल आवाज़। बेहद दुखद ख़बर…उनकी विरासत हमेशा ज़िंदा रहेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button