एजुकेशन

एडुराईज इंडिया स्कॉलरशिप परीक्षा 9 जनवरी को,पंजीकरण की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2022

पटना-03 दिसंबर। एडुराईज इंडिया स्कॉलरशिप परीक्षा-2022 का आयोजन कर रहा है। इस स्कॉलरशिप परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग तथा मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है। यह परीक्षा बिहार के सारे जिला मुख्यालयों तथा कुछ अन्य महत्वपूर्ण शहरों में 9 जनवरी-2022 को आयोजित की जायेगी। इस स्कॉलरशिप में टॉप-40 छात्रों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तैयारी के लिए एडुराईज इंडिया की तरफ से सारी सुविधाये निःशुल्क दी जायेगी। इसके अलावा अन्य प्रतिभाशाली छात्रों को 100 प्रतिशत तक की स्काॅलरशीप दी जाएगी। एडुराईज इंडिया का लक्ष्य आर्थिक से कमजोर व प्रतिभाशाली छात्रों को स्कॉलरशिप परीक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट पढ़ाई उपलब्ध कराना है।

यह स्काॅलरशिप परीक्षा इसलिए खास है कि इस परीक्षा में कक्षा 6वी 7वी, 8वी, 9वी 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। स्कॉलरशिप परीक्षा 15 घंटे की होगी एवं वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) पैटर्न पर आधारित होगी। एडुराईज इंडिया में देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की एक बड़ी टीम विद्यार्थियों को सफलता दिलाने के लिए अनवरत प्रयासरत है। टॉप-40 छात्रों को जेईई तथा नीट की तैयारी के लिए सारी सुविधायें निःशुल्क दी जायेगी। जेईई/ नीट की तैयारी के साथ रहने एवं खाने पर 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप भी दी जायेगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2022 है। परीक्षा 09 जनवरी 2022 रविवार को आयोजित की जायेगी। परीक्षा का परिणाम जनवरी के दूसरे सप्ताह में घोषित की जायेगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क मात्र 99/- है। छात्र एडुराई के वेबसाईट www.eduriseindia.com के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं या छात्र एडुराईज इंडिया के कायालय से फार्म लेकर ऑफलाईन आवेदन भी कर सकते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button