
एडीजे-थानाध्यक्ष मामलाः- CID व फोरेंसिक टीम झंझारपुर कोर्ट पहुंचकर की जांच
मधुबनी-04 दिसंबर। झंझारपुर कोर्ट की चर्चित के एडीजे अविनाश कुमार प्रथम एवं घोघरडीहा के पुलिस केस में शनिवार को सीआईडी पटना व फोरेंसिक पटना एवं मुजफ्फरपुर की टीम जांच के लिए बारी बारी से पहुंची। सबसे पहले सीआईडी की टीम कोर्ट परिसर में एक 10ः30 में सीआईडी की टीम पहुंची। सीआईडी टीम में एसपी शैलेश कुमार व एएसपी राजेश कुमार, इंसेक्टर अनिरुद्ध कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार शामिल थे। वहीं, फोरेंसिक की टीम में छह लोग शमी थे। जिन्होंने नाम व पद बताने से परहेज किया। यह टीम 11ः31 बजे पहुंची। दोनों टीम कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी राजा साह के खाली पड़े कक्ष में पूछताछ की। सीआईडी की टीम लगभग 3 बजे तक पूछताछ कर झंझारपुर थाना के लिए रवाना हुई। एसपी शैलेश कुमार एवं एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता व न्यायालय कर्मी से पूछताछ की गई है। सारी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। मीडिया से ज्यादा बताने से परहेज करती दिखी। देर शाम तक सीआईडी की टीम थाना पर जानकारी इकट्ठा कर रही है।

कोर्ट के अंदर जांच के क्रम में कोर्ट के अंदर में किसी भी मीडिया कर्मी आम आदमी या लोकल पुलिस के जाने पर प्रतिबंध लगा रहा। सीआईडी की जांच शुरू होते ही अगल बगल में लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है। बता दें कि 18 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2ः00 बजे एडीजे प्रथम के चेंबर में घोघरडीहा के थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण एवं सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार शर्मा के साथ कथित तौर पर हुई हाथापाई,मारपीट,पिस्टल तान देने के मामले पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए इस केस की जांच सीआईडी को करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में शनिवार को जांच शुरू कर दी गई है।
इन जगहों व चीजों की हुई जांच—
सीआईडी टीम पूछताछ कर रही थी कि इसी दौरान पहुंची फोरेंसिक जांच टीम ने कोर्ट के एडीजे चेम्बर कर अंदर शौचलय,कुर्शी,टेबल,कोर्ट के अंदर एवं बाहर जांच कर फोटो भी ली। इस सीआईडी एवं फोरेंसिक जांच टीम में चार-चार सदस्य शामिल थे।
इन लोगों से हुई पूछताछ—
सीआईडी व फोरेंसिक टीम में शामिल अधिकारियों ने झंझारपुर कोर्ट के अधिवक्ता व कर्मियों से पूछताछ की। जिसमे बताया जा रहा है कि अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अरुण कुमार झा,अधिवक्ता बलराम साह,लक्ष्मेश्वर सिंह, सुरेंद्र कुमार सिन्ह,आशुतोष कुमार यादव,हरेराम राय व अन्य के अलावा कोर्ट कर्मी चंदन मुर्मू,छेदी राउत,अवकाश मिश्रा,संतोष भारती से पूछताछ की गई। इन लोगों की पूछताछ की भी वीडियोग्राफी भी की गई।
जांच के दौरान ये अधिकारी थे मौजूद—
सीआईडी व फोरेंसिक जांच के दौरान झंझारपुर के डीएसपी आशीष आनंद, प्रशिक्षु डीएसपी नेहा कुमारी,इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष महफूज आलम एवं इस केस में आईओ अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।



