बिहार

एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने किया हंगामा और तोड़फोड़

बेतिया- 17 दिसंबर। नरकटियागंज जक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गुरुवार की रात्रि में यात्रियों ने जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने ट्रेन की खिड़की और दरवाजे पर पथराव कर तोड़फोड़ करते हुए बैनर और पोस्टर तक फाड़ दिया। इस दौरान जंक्शन परिसर पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जननायक के लगभग दो दर्जन खिड़कियों का शीशा तोड़ दिया गया। इससे रेलवे को भारी क्षति पहुँची है। घटना में कई यात्रियों को चोट भी लगी है। हालांकि रेल पुलिस और प्रशासन को इसकी खबर हंगामे के बाद मिली।

घटना के संबंध बताया जाता है कि दरभंगा से अमृतसर जाने वाली 15211 जननायक एक्सप्रेस ट्रेन रात्रि में ढेड़ बजे नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के कोच के अधिकांश दरवाजे सफर कर रहे यात्री द्वारा बंद कर दिया गया था। ट्रेन का स्टॉपेज 5 मिनट का था। दरवाजा नहीं खुलने के बाद ट्रेन खुलने लगी। इसके बाद ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान कुछ यात्रियों ने जननायक एक्सप्रेस ट्रेन के खिड़की और दरवाजे पर पथराव कर दिया। घटना में जननायक एक्सप्रेस ट्रेन के लगभग दो दर्जन खिड़की के शीशे टूट कर बिखर गए। ट्रेन रनिंग में उपस्थित गार्ड की मदद से गाड़ी को पुनः 20 मिनट तक रोका गया। उसके बाद कुछ यात्री ट्रेन में सवार हुए।पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा शांत हुआ। नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी जननायक एक्सप्रेस ट्रेन और प्लेटफार्म पर तोड़फोड़ करने में रेल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रेल पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि ढाई सौ अज्ञात यात्रियों के विरुद्ध सनहा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button