बिहार

MADHUBANI:- एएनएम छात्राओं का प्रशिक्षण संपन्न, मरीजों का बेहतर सेवा करने की ली शपथ

मधुबनी- 22 नवंबर। जयनगर अनुमंडल अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को कैपिल समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन दरभंगा के रिजनल डायरेक्टर हेल्थ विभाग डाॅक्टर योगेन्द्र महतो, हेल्थ सोसाइटी आरपीएम डाक्टर नजमुल होदा, अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार रोनित एवं प्रभारी डॉ रवि भुषण प्रसाद एवं नर्सिंग ट्यूटर प्राचार्य गरीश कुमार जी, नर्सिंग ट्यूटर गरीश कुमार एवं नीलम कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एएनएम टीसी में सत्र 2021-23 की द्वितीय की छात्राओं एवं प्राचार्य ने अतिथियों को माला व मेमोंटो देकर सम्मानित किया।

इसी क्रम में नये सत्र की प्रशिक्षण ले रही सभी छात्राओं को अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारियों को लेकर कैंडल के सामने शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों को मानव सेवा का मौका मिला है। एएनएम की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मानव सेवा करना मेरा धर्म होगा। मरीजों के साथ बेहतर संबंध भी हमारी प्राथमिकता है। हमारे सहयोग से ईलाज के लिए आए मरीज ठीक होता है और हमें वे दुआएं भी इस उम्मीद से देता है कि इनका साथ और सहयोग से आज हम उस लायक बन गया हूं। मरीजों के साथ बेहतर संबंध मेरा धर्म हैं। चिकित्सकों के आज्ञा का पालन करना और बेहतर संबंध भी मरीजों के लिए फायदेमंद होगा। आप की जिम्मेदारी सोसाइटी के अंग है। एक आदर्श नागरिक भी बनना है। वक्ताओं ने कहा कि आप अपने कार्य के प्रति कितना जिम्मेदार हैं। इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए। आप लोग हमारे स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हैं। हम लोग मानव सेवा के लिए आए हैं। आपका व्यक्त्तितव ही मरीज के पास जाना चाहिए। मौके पर दर्जनों की संख्या में चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button