स्पोर्ट्स

उम्मीद है कि हम ऐसे ही खेलेंगे: मोहम्मद नवाज

दुबई- 05 सितंबर। एशिया कप में रविवार को भारत के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद नवाज ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ सुपर फोर में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे टूर्नामेंट में इसी तरह जारी रखेगी।

मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्धशतक और मोहम्मद नवाज के आतिशी पारी की बदौलत रविवार को चल रहे एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक सुपर फोर मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हराया।

मैच के बाद नवाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “एक खिलाड़ी के रूप में, यह हमारे लिए अच्छा है। हमने जो पहला मैच खेला वह करीबी था। मुझे उम्मीद है कि हम सभी इसी तरह खेलेंगे।”

बाबर आजम के फॉर्म को लेकर नवाज ने कहा, “बाबर आजम निस्संदेह हमारी टीम की रीढ़ है। मुझे लगता है कि जब भी अच्छा प्रदर्शन करने का मौका आता है तो खिलाड़ियों को इसे हासिल करना चाहिए। कप्तान और टीम प्रबंधन ने मुझे नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। मुझसे कहा गया था कि अगर बाएं हाथ का बल्लेबाज आउट हो जाता है, तो आपको बल्लेबाजी के लिए जाना होगा। मेरी रणनीति बेसिक खेलते हुए अपनी योजना को अंजाम देने की थी।”

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 60 और कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 28-28 रन बनाए।

पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने 2, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन और नसीम शाह ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 71, मोहम्मद नवाज ने 42, खुशदील शाह ने नाबाद 14 और आसिफ अली ने 16 रन बनाए। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, अऱ्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button