बिहार

उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ गैर जमानती वारंट एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी

पटना- 30 सितम्बर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से जारी हुआ है। इस कोर्ट में उपेंद्र कुशवाहा समेत उनके 6 समर्थकों के खिलाफ मामला चल रहा है।पटना की कोतवाली थाना पुलिस ने 2019 में ही कुशवाहा और उनके साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर रखा है।

ये मामला राजनीतिक धरना-प्रदर्शन से जुड़ा है। 2019 में उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी चलाते थे। इसी दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था।जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पुलिस पर हमला करने, डराने-धमकाने, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया था।पुलिस ने 2020 में उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर दिया था।

एमपी और एमएलए के खिलाफ दर्ज मामलों के जल्द सुनवाई के लिए बनाये पटना के मजिस्ट्रेट की कोर्ट में इस मामले का ट्रायल चल रहा है।इस मामले में उपेंद्र कुशवाहा कई तारीखों पर हाजिर नहीं हुए।इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। फिर भी पुलिस उन्हें कोर्ट में हाजिर नहीं कर पायी।कोर्ट ने अब इस वारंट के तामिला की रिपोर्ट पुलिस से मांगी है।

इस केस में 8 महीने पहले उपेंद्र कुशवाहा को अग्रिम जमानत मिली थी।इसके बाद से वे कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।उपेंद्र कुशवाहा के कोर्ट में हाजिर नहीं होने को लेकर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जतायी थी।बाद में कुशवाहा के वकील ने कोर्ट से टाइम मांगा था।कोर्ट ने तब टाइम देने के एवज में उपेंद्र कुशवाहा पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।कुशवाहा ने कोर्ट द्वारा लगाये गये जुर्माने के रकम को भी जमा नहीं कराया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button