क्राइम

उड़ीसा में भीषण सड़क हादसा, बंगाल के 6 पर्यटकों की मौत, 30 जख्मी

हावड़ा- 25 मई। उड़ीसा के गंजाम के भंजनगर इलाके में मंगलवार देर रात पर्यटकों से भरे एक बस के पलटने से छह पर्यटकों की मौत हो गई और कम से कम 25 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज उड़ीसा के गंजाम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई को हावड़ा के उदयनारायणपुर के सुल्तानपुर से पर्यटकों को लेकर एक बस उड़ीसा के विजाक के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 60 पर्यटक सवार थे। मंगलवार देर रात उड़ीसा के गंजाम के भंजनगर इलाके में बस ने नियंत्रण खो दिया और पलट गई।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने सबसे पहले रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में हावड़ा के उदयनारायणपुर के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनके नाम हैं मौसमी देरे, रीमा देरे, सुप्रिया देरे, संजीव पात्रा, बरनाली मन्नार। हुगली के एक व्यक्ति की भी मौत इस हादसे में हो गई। उसका नाम स्वपन गुचैत है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button