
उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर रेखा कुमारी का 16 दिसंबर को कार्यकाल पूरा होने पर अग्रिम बधाई
पटना-14 दिसंबर। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक प्रोफेसर रेखा कुमारी के सफल नेतृत्व में मंगलवार को मदनमोहन झा स्मृति सभागार,न्यू सचिवालय, पटना में विश्वविद्यालयों में वित्तीय प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला समाप्ति के पश्चात पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के कुलसचिव डॉ रवीन्द्र कुमार औझा और नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने उनके कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। विदित हो प्रोफेसर रेखा कुमारी का उच्च शिक्षा निदेशक के रूप में तीन वर्षों का कार्यकाल 16 दिसंबर,2021 को पूरा हो रहा है। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक के रूप में अपना कार्यकाल 17 दिसंबर,2018 को शुरू किया था। उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उन्होंने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और सकल नामांकन अनुपात बढ़ाने में विश्वविद्यालयों को प्रेरित करती रहीं हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा की गतिविधियों को सही रास्ते पर लाने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। बिहार के उच्च शिक्षा निदेशक और पूर्व में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) में राज्य परियोजना पदाधिकारी (स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिसर) के रूप में कार्य करने का अनुभव है। कुलसचिव द्वय ने सरकार से मांग की है कि उच्च शिक्षा निदेशक के रूप में उनके कार्यों को देखते हुए दोबारा निदेशक का पदभार दिया जाए ताकि उच्च शिक्षा में बिहार सरकार की तीस प्रतिशत सकल नामांकन अनुपात बढ़ाने की योजना को सफलीभूत किया जा सके। यही शुभकामनाएं व्यक्त की है।
भवदीय
डॉ घनश्याम राय
कुलसचिव,
नालंदा खुला विश्वविद्यालय



