क्राइम

ईद पर आपत्तिजनक पोस्ट पड़ा भारी, ग्रुप एडमिन और समाजसेवी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रामगढ़- 02 मई। 24 घंटे बाद ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला है। इससे ठीक एक दिन पहले ईद पर आपत्तिजनक पोस्ट करना रामगढ़ के समाजसेवी धर्म सिंह और ग्रुप एडमिन पंकज महतो को भारी पड़ गया। सोमवार को रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने तत्काल इस मामले में उन दोनों की गिरफ्तारी करवाई और उसे जेल भेज दिया। पंकज महतो पूर्व में कांग्रेस के कद्दावर नेता रह चुके हैं। वर्तमान में किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक हैं।

उनके द्वारा व्हाट्सएप पर केबीएसएम (नगर) का एक ग्रुप चलाया जाता है। इस ग्रुप में धर्म सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह मेंबर हैं। उनके द्वारा ईद को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। जिसकी शिकायत नईसराय अंजुमन कमेटी के सदर सलीम खान ने तत्काल रामगढ़ थाने में की गई। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक गोला रोड चट्टी बाजार निवासी पंकज महतो उर्फ पंकज कुमार और कमेंट करने वाले नईसराय प्रतापनगर निवासी धर्म सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में कांड संख्या 103/22 धारा 153(ए)/295(ए)/294 आईपीसी एंड 66(एफ)/67 आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button