ताज़ा ख़बरें

ईद के मौके पर बाइडन का बड़ा बयान, कहा- दुनिया भर के मुसलमानों को बनाया जा रहा हिंसा का शिकार

वाशिंगटन- 03 मई। दुनिया भर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है। ईद पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है। बाइडन ने कहा है कि दुनिया भर के मुसलमानों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। इसके बावजूद वे चुनौतियों और कई तरह के खतरों का सामना करते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस में ईद पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बाइडन ने कहा कि उन्होंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में एक मुस्लिम को नियुक्ति दी है। इस दौरान बाइडन ने कहा, आज के दिन हम उन सभी लोगों को याद करें जो इस दिन को मना नहीं सकते। इस दौरान उनका इशारा उइगर और रोहिंग्या मुसलमानों की ओर था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुसलमानों को हिंसा और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, छह साल में पहली बार यमन के लोगों को शांति से ईद मनाने की अनुमति दी गई है। लेकिन, यहां और पूरी दुनिया में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, मुसलमान अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी शामिल है। बाइडन ने दावा किया दुनिया के पूरे इतिहास में अमेरिका एकमात्र ऐसा राष्ट्र है, जो किसी धर्म, नस्ल, जाति, भूगोल के आधार पर नहीं, बल्कि एक विचार के तौर पर संगठित होकर राष्ट्र के रूप में सामने है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button