क्राइम

इस्लामियां काॅलेज ऑफ कामर्स की छत गिरी, 2 मजदूर दबे

गोरखपुर- 21 सितंबर। कोतवाली इलाके के बक्शीपुर में बुधवार की देरशाम इस्लामियां काॅलेज ऑफ कामर्स की छत गिरने से दो मजदूर दब गए। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने श्रमिकों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को काॅलेज में बिल्डिंग का निर्माण हो रहा था। छत ढालने के लिए लिफ्ट से मजदूर मटेरियल उपर ले जाया रहा था। लेकिन इस बीच शाम लगभग सात बजे निर्माणाधीन छत का कमजोर स्ट्रैक्चर टूट गया और छत अचानक गिर गई। सूचना मिलने पर कमिश्नर के अलावा जिले के कई आला अधिकारी, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना में दो मजदूर दब गए थे। एक मजदूर को पहले निकाल लिया गया जबकि दूसरे मजदूर को निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बतायाकि जिस समय हादसा हुआ था, उस वक्त छत पर दो मजदूर थे। एक घायल मजदूर की पहचान 62 साल के प्रमोद के रूप में हुई है। वह पिपराइच इलाके का रहने वाला है और दूसरा का 25 साल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button