
क्राइम
इटाहार में रसोई गैस सिलेंडर फटा, 16 घर जले, 5 बच्चे जख्मी
इटाहार- 09 अप्रैल। उत्तर दिनाजपुर के इटाहार में रविवार दोपहर आग में करीब 16 घर जलकर खाक हो गए और पांच बच्चे घायल हो गये।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इटाहार के बरियोल गांव में रविवार दोपहर के समय खाना बन रहा था, तभी तेज आवाज हुई। हर कोई हैरान रह गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग में पूरा घर जल गया। आग तेजी से आसपास के अन्य घरों में भी फैल गई। आग लगने के कारण जो लोग अंदर थे वे किसी तरह बाहर भागे। लेकिन सामान नहीं बचा सके। आग में करीब 16 घर जलकर खाक हो गए। इस घटना में पांच बच्चे घायल हो गये। सभी को रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
जैसे ही आग फैली इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।



