ताज़ा ख़बरें

इज़ारइली सेना की गोलीबारी में 2 फलस्तीनियों की मौत

तेल अवीव- 03 अक्टूबर। इजऱाइल की सेना ने वेस्ट बैंक में सोमवार तड़के दो फलस्तीनियों को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। यह जानकारी फलस्तीन के अधिकारियों ने दी।

सेना ने आरोप लगाया कि व्यक्ति अपनी कार को उनपर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। फलस्तीनी और मानवाधिकार समूह अक्सर इजऱाइली सेना पर फलस्तीनियों के खिलाफ अधिक बल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हैं। इजऱाइल का कहना है कि वह नियमों का पालन करता है और उसके सैनिक जान का खतरा होने की स्थितियों में ही गोलीबारी करते हैं।

सेना ने कहा कि उसके सैनिक रामाल्लाह शहर के पास जलज़ोन शरणार्थी शिविर में एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए गए थे जब फलस्तीनी युवकों ने सैनिकों पर अपनी कार चढ़ाने की कोशिश की। सेना ने कहा कि सैनिकों ने कार पर गोलीबारी कर दी। नागरिकों से संबंधित मुद्दों पर इजऱाइल के साथ समन्वय से काम करने वाले फलस्तीन नागरिक प्राधिकरण ने कहा कि सेना ने दोनों व्यक्तियों को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

फलस्तनियों ने इन मौतों के विरोध में वेस्ट बैंक के रामाल्लाह शहर में आम हड़ताल का आह्वान किया है। इसी शहर में फलस्तीनी प्राधिकरण स्थित है जिसे अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्यता प्राप्त है। कई प्रदर्शनकारियों ने सडक़ों पर मार्च निकाला।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button