बिहार

इजरा पंचायत में आयोजित कोरोना वैक्सीन कैंप में बोले बीडीओ-कोरोना के खात्मा में समाज के लोगों का सहयोग जरूरी

मधुबनी-14 दिसंबर। कोरोना के खात्मा को लेकर रहिका प्रखंड प्रशासन एवं इजरा पंचायत प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को जागरूक कर वैक्सीन देने का कार्य जोर शोर से हो रहा है। तथा उसकी निगरानी प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र कुमार यादव कर रहे हैं।

मंगलवार को मदरसा फैजुलगुरवा इजरा के परिसर में आयोजित कोरोना वैक्सीन कैंप में घंटों मौजूद रहकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सैकड़ों लोगों को कोरोना वैक्सीन दिलवाया। तथा लोगों को जागरूक करते हुए बीडीओ सतेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना को समाज,जिला,राज्य एवं देश से समाप्त करने के लिए वैक्सीन लेना जरूरी है। कोरोना वैक्सीन से ही कोरोना का खात्मा संभव है। उन्होंने ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज से कोरोना के खात्मा के लिए आप सभो का सहयोग जरूरी है। इस लिए आप लोग प्रशासन का सहयोग करें,ताकि समाज से कोरोना का खात्मा संभव हो सके।

आयोजित कोरोना वैक्सीन कैंप में बाल विकास परियोजना रहिका की महिला पर्यवेक्षिका दीपिका,एएनएम कुन्ती कुमारी,मनोज कुमार,सेविका राजिया नसरीन,तलअत मेहजवी, मेहरुन निशां,डिलर पति जमील अहमद बब्लू,ललित कुमार, मो प्रवेज, हेलाल अख्तर आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button