
बिहार
इजरा पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों को मुखिया ने किया सम्मानित
मधुबनी-17 दिसंबर। रहिका प्रखंड क्षेत्र के इजरा पंचायत भवन परिसर में एक सम्मान समारोह का नवनिवार्चित मुखिया जाहिदा खातुन की निगरानी में आयोजन हुआ। जिसमें नव निर्वाचित सभी वार्ड सदस्यों को गमछा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसमें पंचायत सचिव प्रमोद कुमार चौधरी,वार्ड सदस्य मो अकबर,फखरूल इस्लाम मुन्ना,मो तनवीर आलम,जगरत सहनी,मो अबदुल्लाह,योगेन्द्र महतो,सवाना प्रवीण,सोबैदा खातुन,सुरेन्द्र पासवान, उमेष भंडारी सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे। मौके पर पूर्व मुखिया मोफिजुर रहमान,एहतेसामुल हक,मो कैसर,मो प्रवेज,मो तौकिर, जियाउर रहमान कारी,मो हिरा,मो जुनेद,मो सब्बीर,मो राजू,विनोद कुमार,दिलीप पासवान,अब्दुल मन्नान,मो मुमताज,मो असगर,सदरे आलम,हेलाल अख्तर आदि उपस्थित थे।



