विश्व

इजराइल की गाजा में भुखमरी की नीति ‘नरसंहार’ के समान: अमेरिकी सांसद का आरोप

वॉशिंगटन- 27 जुलाई। अमेरिकी कांग्रेस सदस्य जॉन गरामेंडी ने गाजा में मानवीय सहायता न पहुंचाने की इजराइली नीति को ‘नरसंहार’ की श्रेणी में बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मंशा से गाजा के नागरिकों को जानबूझकर भूख और पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट सांसद गरामेंडी ने एक बयान में कहा, “इजराइल के पास फिलिस्तीनियों तक पर्याप्त भोजन पहुंचाने की क्षमता और संसाधन हैं। इसके बावजूद वे ऐसा नहीं कर रहे, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू का जानबूझकर लिया गया फैसला है कि गाजा को खाना न दिया जाए।”

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के कुछ प्रगतिशील डेमोक्रेट सांसदों ने इजराइल पर गाजा में नरसंहार का आरोप लगाया है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों और प्रमुख मानवाधिकार संगठनों ने बीते एक साल में इजराइल की सैन्य कार्रवाई को ‘नरसंहारात्मक अभियान’ करार दिया है।

इन सांसदों का कहना है कि गाजा में जानबूझकर भोजन, दवाएं और अन्य जरूरी सहायता रोकना न केवल मानवीय अपराध है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून का भी गंभीर उल्लंघन है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button