
ताज़ा ख़बरें
इंडोनेशिया में छह तीव्रता का भूकंप
जकार्ता- 2 फ़रवरी। इंडोनेशिया में मंगलवार देर रात 12:55 बजे भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.0 मैग्नीट्यूट मापी गई है।
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया है कि इंडोनेशिया के केपुलावन बारात दया में रात 12.55 बजे 6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इस भूकंप का केंद्र 127 किलोमीटर (78.91 मील) की गहराई में था। ईएमएससी ने कहा कि भूकंप की पहली रिपोर्ट में तीव्रता 6.4 बताई गई थी लेकिन बाद में इसे संशोधित किया गया है। फिलहाल इस भूकंप से होने वाले नुकसान व जानमाल की अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।



