भारत

इंडी गठबंधन मेरा ब्रेन चाइल्ड, राष्ट्रीय स्तर पर इसका हिस्सा रहूंगी: CM ममता

कोलकाता- 16 मई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन को लेकर गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी गठबंधन का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगी। हालांकि एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद विपक्षी मोर्चे को बाहर से समर्थन देंगी।

तमलुक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने साफ किया कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में माकपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन में नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर कुछ लोगों ने कल मेरे बयान को गलत समझा है। मैं पूरी तरह से इंडी गठबंधन का हिस्सा हूं। यह गठबंधन मेरे दिमाग की उपज थी। हम राष्ट्रीय स्तर पर साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा और कांग्रेस दोनों की पश्चिम बंगाल इकाइयां, जो गठबंधन का हिस्सा हैं, ने हाथ मिलाया है और राज्य में भाजपा की मदद की है। उन्होंने कहा कि बंगाल में माकपा और कांग्रेस पर भरोसा मत करो। वे हमारे साथ नहीं हैं, वे यहां भाजपा के साथ हैं। मैं दिल्ली में उस (इंडिया ब्लॉक) के बारे में बात कर रही हूं।

ममता ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र में सरकार बनाने के लिए विपक्षी इंडी गुट को बाहर से समर्थन देगी। लोकसभा चुनाव में 400 सीटें हासिल करने के भाजपा के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर संदेह व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लोग उन्हें खारिज कर देंगे।

ममता ने कहा कि भाजपा के बारे में पूरा देश समझ रहा है। हम (तृणमूल) केंद्र में सरकार बनाने के लिए इंडी ब्लॉक को बाहर से समर्थन देंगे। हम अपना समर्थन देंगे ताकि बंगाल में हमारी माताओं और बहनों को कभी समस्या न हो… और जो लोग 100 दिन की नौकरी योजना में काम करते हैं, उन्हें भी समस्या न हो।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button