
बिहार
इंडियन बैंक ने IGIMS में व्हीलचेयर और छात्रों में प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण किया
पटना- 17 मार्च। इंडियन बैंक ने सीएसआर के तहत अपने सामाजिक दायित्यों को निभाते हुए आईजीआईएमएस को स्ट्रेचेर्स एवं व्हीलचेयर्स प्रदान किया। तथा सरकारी स्कूल के मेधावी छात्र /छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किया।
इस अवसर पर बैंक के उच्च अधिकारी अमरेंद्र कुमार शाही,क्षेत्र महाप्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए देश की आजादी के 75 वें साल के महत्व की चर्चा की। तथा बैंक के उप महाप्रबंधक श्री ओपी कालरा ने छात्रों को सहज भाषा में बैंकों की कार्यप्रणाली एवं लेनदेन की प्रक्रिया से अवगत कराया।



