
आसिफ सैदाब के 8 माह के ग्रेटडेन कुत्ते को मिला बेस्ट पपी का अवार्ड
मुरादाबाद- 07 फरवरी। मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी व नगर निगम में कार्यरत 40 वर्षीय आसिफ सैदाब बंटी के मात्र आठ माह के ग्रेटडेन कुत्ते ने अलीगढ़ में हुए राष्ट्रीय स्तर के डाग शो में बेस्ट पपी का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता हैं। कम उम्र में बेस्ट पपी का अवार्ड आसिफ सैदाब के ग्रेडडेन को मिला। आसिफ सैदाब बंटी 15 वर्ष की आयु से विभिन्न प्रजाति के कुत्ते पालने के शौकीन हैं। उनके दादा मरहूम दूल्हाशेर के जमाने से कुत्ते पालने का शौकिन थे।
आसिफ सैदाब बंटी ने बताया कि आठ माह के ग्रेटडेन कुत्ते ने दो दिन पूर्व अलीगढ़ में हुए राष्ट्रीय स्तर के चौथे चैंपियनशिप डॉग शो में प्रतिभाग किया। आसिफ सैदाब बंटी ने आगे बताया कि द अलीगढ़ डॉग वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस डॉग शो में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों के अलग-अलग प्रजातियों के कम आयु के 265 कुत्तों ने प्रतिभाग किया। आसिफ सैदाब ने बताया कि वर्तमान में वह अपने घर में ग्रेडडेन, लेब्रा, जर्मन शेफर्ड, फ्रेंचबुल आदि प्रजातियों के 45 कुत्ते पाल रहे हैं। वह बीते दस वर्षों में पंजाब, दिल्ली और बरेली में अलग-अलग हुए डॉग शो में भी वह अपने विभिन्न प्रजाति के कुत्तों के जरिए राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड जीत चुके हैं।



