बिहार

आरसीपी सिंह बिहार से पहले ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने के पक्षधर

पटना- 23 दिसंबर। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बिहार में सियासत जारी है। एनडीए में ही इसको लेकर दो राय है। भाजपा का कहना है कि केन्द्र की ओर से बिहार को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसलिए इसे विशेष राज्य का दर्जा मिलने की जरूरत नहीं है। हालांकि, जदयू के नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बिहार से पहले ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने के पक्षधर हैं।

जदयू बिहार के विकास को लेकर विशेष राज्य का दर्जा दिलाना चाहती है। इस मांग को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार राज्य सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। अब यह मुद्दा खास इसलिए हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के इसपर अलग ही सुर हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार को विशेष दर्जा की जरूरत है लेकिन उससे पहले ओडिशा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्लानिंग कमीशन की चर्चा करते हुए कहा है कि सबसे पहले तो यह दर्जा ओडिशा को मिलेगा।

आरसीपी सिंह ने कहा कि हम लोग 2013-14 में ही ये मांग कर चुके हैं। विशेष राज्य में मिलता क्या है? प्लानिंग कमीशन की बात तो जानते ही हैं। केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि बिहार का उत्तरी हिस्सा नेपाल के बाढ़ के कारण परेशान है। सड़कें टूट जाती हैं। गांव बर्बाद हो जाते हैं। इन मुद्दों को हम कई बार संसद में उठा चुके हैं। हरेक साल 30 से 40 हजार करोड़ लगता है। विशेष समस्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button