
बिहार
आरसीपी सिंह को बड़ा झटका, जदयू ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
पटना- 29 मई। केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को बड़ा झटका लगा है। जदयू ने पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक खीरु महतो को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रदेश जदयू के तमाम नेताओं ने महतो को बधाई दी है। यह जानकारी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने रविवार को दी।
इस निर्णय से झारखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं में काफ़ी हर्ष और उत्साह। प्रदेश जदयू के तमाम नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।



