
बिहार
आरके कॉलेज मधुबनी और सीएम कालेज दरभंगा के प्रिंसिपल का तबादला
दरभंगा-30 मई। ललित नारायण मिथिला युनिवर्सिटी दरभंगा के वीसी के आदेश पर राम कृष्ण महाविद्यालय(आरके कॉलेज) मधुबनी के प्रिंसिपल डा. अनिल कुमार मंडल एवं सीएम कालेज दरभंगा के प्रिंसिपल डा. फुलो पासवान का तबादला कर दिया गया है।

वीसी के आदेश पर युनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आरके कॉलेज मधुबनी के प्रिंसिपल डा. अनिल कुमार मंडल का तबादला करते हैं सीएम कालेज दरभंगा का प्रिंसिपल बनाया गया है। जबकि सीएम कालेज दरभंगा के प्रिंसिपल डा. फुलो पासवान का तबादला करते हुए उन्हे आरके कॉलेज मधुबनी का प्रिंसिपल बनाया है।



