भारत

आठ सालों से जांच ही चल रही है, कुछ सामने नहीं आया: केजरीवाल

नई दिल्ली- 28 सितंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुए। सरकारी बंगले के रिनोवेशन में हुई अनियमितताओं और गड़बड़ियों की सीबीआई द्वारा जांच शुरू किए जाने पर उन्होंने मीडिया के सवालों का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पिछले आठ सालों से कई मामलों में जांच हुई है लेकिन सरकार को कुछ नहीं मिला।

पत्रकारों से बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ सालों से जब से वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बने है उनके खिलाफ लगातार मामले निकाले जा रहे हैं। इन मामलों में कुछ नहीं है। उनके खिलाफ हर जांच में कुछ नहीं मिला है। इस जांच में भी कुछ सामने आने वाला नहीं है। कभी कहते हैं दिल्ली में शराब का घोटाला हो गया। कभी कहते हैं बस परिवहन का घोटाला हो गया और अब यह मामला लाए हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास रिनोवेशन में हुई अनियमितताओं और गड़बड़ियों के मामले में सीबीआई ने अज्ञात अधिकारियों पर मामला दर्ज कर प्राथमिक जांच प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री के आवास के निर्माण में 45 करोड़ से अधिक का खर्च हुआ था।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ‘भजन संध्या’ में हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है और यात्रा के माध्यम से दर्शन के लिए जाने वाले राममंदिर का निर्माण होते देखेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button