स्पोर्ट्स

आईसीसी T-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रन से हराया

एडिलेड- 04 नवंबर। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप ग्रुप 1 के सुपर 12 मुकाबले में आयरलैंड को 35 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन ही बना सकी।

186 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम को पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंड्र्यू बालबर्नी ने अच्छी और तेज शुरुआत दिलाई ओर पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 68 रन जोड़े। इस साझेदारी को मिचेल सैंटनर ने बालबर्नी को बोल्ड कर तोड़ा। बालबर्नी ने 25 गेंदों में 3 छक्कों की बदौलत 30 रन बनाए। इसके बाद ईश सोढ़ी ने स्टर्लिंग को बोल्ड कर आयरलैंड को दूसरा झटका दिया। स्टर्लिंग ने 27 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की बदौलत 37 रन बनाए। स्टर्लिंग के आउट होने के बाद आयरलैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गई और टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन ने 3 और टिम साउथी, मिचेल सैंटनर व ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट लिया।

इससे पहले आयरलैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (61) के बेहतरीन अर्धशतक और फिन एलन (32), डेवोन कॉनवे (28) और डेरिल मिचेल (31) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए।

आयरलैंड की तरफ से जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक ली। उन्होंने केन विलियमसन, मिचेल सैंटनर और जिमी निशम को आउट कर हैट्रिक पूरी की। लिटिल के अलावा गैरेथ डेनली ने 2 और मार्क एडायर ने 1 विकेट लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button