
ताज़ा ख़बरें
आईपीएस राकेश अस्थाना की नियुक्ति मामले में केंद्र सरकार को नोटिस
नई दिल्ली- 26 नवंबर । सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 अक्टूबर को राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की थी।
बता दें कि 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण की याचिका पर सुनवाई से मना किया था और दिल्ली हाईकोर्ट को निर्देश दिया था कि वे दो हफ्ते में उसका निपटारा करें। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को हाईकोर्ट में अपनी बात रखने का निर्देश दिया था। उसके बाद प्रशांत भूषण ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर ऐसी ही एक याचिका में हस्तक्षेप याचिका दायर की थी।



