स्पोर्ट्स

आईपीएल में शामिल हुई दो नई टीम अहमदाबाद और लखनऊ

दुबई- 25 अक्टूबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अहमदाबाद और लखनऊ के रूप में दो नई टीमें होंगी। सोमवार को आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ और सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद को खरीदा।

संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ के लिए करीब 7000 करोड़ रुपये की बोली लगाई। वहीं, सीवीसी ग्रुप ने अहमदाबाद के लिए करीब 5600 करोड़ रुपये की बोली लगाई। बतादें कि संजीव गोयनका ग्रुप ने इससे पहले भी आईपीएल में राइज़िंग पुणे जाइंट्स टीम को खरीद चुके हैं। आईपीएल की दो नई टीमों से बीसीसीआई को करीब 12 हजार करोड़ से अधिक की कमाई हुई है। गौरतलब है कि 6 शहर आईपीएल टीमों की रेस में थे, जिनमें अहमदाबाद, लखनऊ, कटक, धर्मशाला, गुवाहाटी और इंदौर के नाम शामिल थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button