
बिहार
आइडियल स्कॉलर्स अबोड विद्यालय के प्रांगण में होलिकोत्सव का आयोजन
पटना- 16 मार्च। बुधवार को दी आइडियल स्कॉलर्स अबोड विद्यालय के प्रांगण में होलिकोत्सव का आयोजन हुआ।
उपस्थित शिक्षक एंव विद्यालय संस्थापिका डॉ0 श्रीमती बी0 प्रियम के मध्य विभिन्न स्वादिष्ट खाद्य व्यंजनों एवं रंगबिरंगे गुलाल के साथ होली की बधाइयां देते हुए एवं गले मिलते हुए मनाया गया। आपसी भाईचारे व भारतीय संस्कृति के अनुसार नववर्ष के आगमन के प्रतीक इस होली पर्व में सभी शिक्षक व स्कूल स्टाफ सदस्य नवीन ऊर्जा, स्फूर्ति के साथ आनंदमग्न हो साकारात्मक ऊर्जा के साथ अत्योतहर्षित हो रहे थे।



