
MADHUBANI: गंगासागर चैती दुर्गा मंदिर से असमाजिक तत्वों ने जबरन हटाया पूजा की बैनर, पूजा समिति और श्रद्धालुओं में नाराजगी
मधुबनी- 11 मार्च। शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर स्थित चैती दुर्गा मंदिर पर चैत्र नवरात्र की चल रही तैयारी के बीच पूजा से संबंधित लगाई गई बैनर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा जबरन उतारकर अपने साथ लेकर चला गया। जिससे श्री श्री 108 महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मां श्यामा चैती नव दुर्गा पूजा समिति लोगों में अन्य श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखी जा रही है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर पर सोमवार को पूजा से संबंधित बैनर लगाई गई थी। मंगलवार को दोपहर असमाजिक तत्वों द्वारा उसे उतारकर अपने साथ लेकर चला गया। बैनर ले जाते हुए मूर्ति निर्माण में जुटे मूर्तिकारों ने देखा है। वहीं, चैती दुर्गा मंदिर के आगे लगने वाला प्रसाद दुकान का जमीन अतिक्रमण कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस परिसर के किसी भी एग्रीमेंट में मंदिर काली मंदिर, इंद्र पूजा मंदिर, चैती दुर्गा मंदिर, शारदीय दुर्गा मंदिर, रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, शिशु पार्क का कहीं कोई उल्लेख नहीं किया गया है। एग्रीमेंट में सिर्फ 2 एकड़ 2 डिसमिल खाली जमीन का का उल्लेख किया गया है। जिसमें 1 एकड में परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक बनाया गया है। शेष एक एकड में प्राइवेट व सरकारी बस स्टैंड का संचालन हो रहा है। रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर और चैती दुर्गा मंदिर द्वार तक शामिल है। जबकि काली मंदिर तक दोनो तरफ दुकान बना दिया गया है। वहीं, सामाजिक तत्वों द्वारा इंद्र पूजा मंदिर कार्यालय में भी ताला लगा दिया है। एग्रीमेंट में चौहद्दी के अनुसार खाली जमीन को दर्शाया गया है। बता दें किगंगासागर परिसर स्थित सभी मंदिरोंऔर शिशु पार्क को छोड़कर खाली जमीन 2 एकड 2 डिसमल छोड़कर कर एग्रीमेंट बनाया गया है। इस एग्रीमेंट को लेकर फिलहाल न्यायालय में मामला चल रहा है। इसके बाद भी कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने वाला इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।



