
मृतक के परिजन को पप्पू यादव ने 50 हजार की आर्थिक मदद की
मधुबनी-15 नवंबर। पुर्व सांसद सह जाप सुप्रीमो राजेष रजन उर्फ पप्पू यादव रविवार की देर शाम बेनीपट्टी के आरटीआई एक्टिविस्ट व सोषल मीडिया के पत्रकार अविनाश झा के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया। पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को तत्काल 50 हजार की आर्थिक मदद कर हरसंभव सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार के साथ करीब आधा घंटा तक पूरे मामले व पुलिस की अबतक की हुई कार्रवाई की जानकारी ली। वही प्रेस वार्ता करते हुए पप्पू यादव ने कहा, आखिर, अविनाश झा के हत्याकांड को मधुबनी के एसपी व बेनीपट्टी डीएसपी प्रेम-प्रसंग से कैसे जोड़ रहे है? अगर प्रेम प्रसंग होता तो ये कैसे संभव है कि अविनाश उक्त महिला से कभी तीन मिनट तो कभी पांच मिनट बात करता। प्रेम-प्रसंग के मामलों में देर रात घंटो बात होती है। पप्पू यादव ने कहा कि दरअसल, अविनाश झा सभी नर्स अथवा कर्मियों से सेम्पलिंग के लिए बात करता था। वही उन्होंने कहा कि अगर आरोपित लड़के का इच्छा था कि अविनाश उक्त महिला से बात न करे,तो हत्याकांड में भला अपने सहोदर भाई को कैसे शामिल कर लिया। ऐसा होगा कि सगा भाई के प्रेम के लिए कोई सगा भाई दूसरे की हत्या कर दे। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पूर्व जेल गेट के समीप संचालित आर एस मेमोरियल हॉस्पिटल में अविनाश झा के हत्या करने को लेकर बैठक हुई। जिसमें एक जनप्रतिनिधि को अध्यक्ष बनाने की बात हुई। आखिर, पुलिस उस दबंग जनप्रतिनिधि के लिंक को क्यों नहीं खंगालती है? जनप्रतिनिधि के बाबत उन्होंने कहा कि वो दबंग मुखिया भी हो सकता है, ब्लॉक प्रमुख भी हो सकता है या फिर एमएलए भी हो सकता है। इसकी जांच हो। श्री यादव ने कहा कि चूंकि अविनाश झा अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ लगातार मुखर थे। फेसबुक पर खेला होबे लिखकर स्टेट्स भी डाला था। फर्जी नर्सिंग होम के लोगों ने 50 लाख से एक करोड़ की राशि खर्च कर उसकी हत्या करा दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए, उन्होंने पीड़ित परिवार को सीएम के जनता दरबार मे जाने की सलाह दी। वे अपने स्तर पर भी पूरी जानकारी सीएम को देंगे। अगर सीएम सीबीआई जांच के लिए तैयार नहीं हुए तो पीड़ित परिवार अगर उच्च न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल करता है तो वे हर तरह से मदद करेंगे। वही पप्पू यादव ने एसपी व डीएसपी के बयान की चर्चा करते हुए कहा कि अगर उन्हें प्रेम-प्रसंग लग रहा है तो साक्ष्य दे। मौके पर जाप के जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर यादव, आलोक झा, बीजे बिकास, त्रिलोक झा, अमरनाथ झा आदि लोग मौजूद थे।



