ताज़ा ख़बरें

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन साइकिल से गिरे, पैडल में फंस गया था पैर

वाशिंगटन- 19 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर में अपने बीच हाउस के पास साइकिल से उतरते समय गिर गए। उनका एक पैर पैडल में फंस गया था। यह घटना केप हेनलोपेन स्टेट पार्क के पास शनिवार को हुई। हालांकि, बाइडन को कोई चोट नहीं आई है।

घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति बाइडन को उठने में मदद की। इसके तुरंत बाद बाइडन ने कहा, “मैं ठीक हूं। बस मेरा पैर फंस गया था। मुझे किसी तरह की चोट नहीं लगी है।”

79 वर्षीय बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन सुबह साइकिल पर घूमने निकले थे। हेलमेट पहने हुए बाइडेन साइकिल से उतरने का प्रयास करते हुए नीचे गिर पड़े। दाईं ओर गिरने के बाद संभलते हुए बाइडेन तुरंत खड़े हो गए।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने शुक्रवार को भारत को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके भारत के साथ ”बहुत अच्छे” संबंध हैं और उन्होंने दो बार भारत की यात्रा की है। भारत से जुड़े सवाल के जवाब में बाइडन ने कहा, “मैं दो बार भारत जा चुका हूं और फिर से जाऊंगा।”

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button