ताज़ा ख़बरें

अमेरिका में पांच घंटे बाद शुरू हुआ विमान सेवाओं का संचालन, सिस्टम में खराबी से ठप रहीं उड़ानें

वाशिंगटन- 11 जनवरी। अमेरिका में कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी के बाद ठप हुईं विमान सेवाएं पांच घंटे बाद शुरू हो गई। संघीय एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने इस गड़बड़ी को ठीक करने के बाद संचालन शुरू किया गया।

एफएए ने संचालन शुरू होने की जानकारी ट्वीट कर दिया गया, नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम के रातभर के आउटेज के बाद पूरे अमेरिका में सामान्य हवाई यातायात संचालन धीरे-धीरे फिर से शुरू हो गया। इसके बाद ग्राउंड स्टॉप को हटा लिया गया है। इससे पहले प्रशासन ने कहा था कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया था कि नेशनल एयरस्पेस सिस्टम में संचालन प्रभावित हैं।

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने परिवहन विभाग को आउटेज की जांच करने का आदेश दिया और कहा कि इस समय विफलता का कारण अभी स्पष्ट है। इस खराबी के पीछे कोई साइबर हमला होने संबंधी एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं, हम नहीं जानते हैं।

वहीं, एफएए ने कहा कि ऐसी प्रणाली को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं, जो पायलटों को खतरों और हवाई अड्डे की सुविधाओं और प्रक्रियाओं में बदलाव के बारे में जानकारी देगी, जिसे बंद कर दिया था। मालूम हो कि एफएए अभी भी आउटेज के बाद नोटिस टू एयर मिशन (एनओटीएएम) प्रणाली को पूरी तरह से बहाल करने के लिए काम कर रहा है।

बता दें कि कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण पूरे अमेरिका में उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इससे पूरी तरह से विमानों का संचालन बंद हो गया था। इसकी जानकारी मिलते ही एफएए ने कमान संभाली और समस्या को खत्म करने में जुट गई थी, जिसे अब सामान्य कर लिया गया है। हालांकि, पूर्ण रूप से अभी तक विमानों का संचालन शुरू नहीं हो सका है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button