ताज़ा ख़बरें

अमेरिका में चर्च में चली गोली, 1 की मौत, 2 जख्मी

वेस्टाविया हिल्स- 17 जून। गन कल्चर से जूझ रहे अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। अलबामा के वेस्टाविया हिल्स इलाके के एक चर्च में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस गोलीबारी में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस कैप्टन शेन वेयर ने बताया कि गुरुवार शाम 6 बजे वेस्टाविया हिल्स के बर्मिंघम उपनगर में सेंट स्टीफन एपिस्कोपल चर्च में यह घटना हुई। शेन वेयर के मुताबिक घायलों को अस्पताल ले जाया गया । पीड़ितों और संदिग्धों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में गोलीबारी आमबात हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में अब तक 212 घटनाएं हुई हैं। पिछले साल 2021 में 693 सामूहिक शूटिंग की घटनाएं हुईं। 2020 में 611 जगह गोलीबारी हुई। 2019 में 417 जगहों पर ऐसी घटनाएं हुईं। अमेरिकी में ‘गन कल्चर’ पर ब्रेक लगाने के लिए न्यूयार्क राज्य की विधायिका ने कई बिल पास किए हैं। इसके तहत बंदूक खरीदने संबंधी कानूनों को कठोर कर दिया गया है और सेमी-ऑटोमैटिक असाल्ट राइफल खरीदने की न्यूनतम आयु को बढ़ाकर 21 साल कर दिया गया है। इसके अलावा आम नागरिकों के बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने पर रोक लगाई गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button