
ताज़ा ख़बरें
अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री मेडलीन का निधन
नई दिल्ली- 24 मार्च। अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री मेडलीन आलब्राइट का बुधवार को निधन हो गया। 84 वर्षीय मेडलीन कैंसर से पीड़ित थीं। यह जानकारी उनके परिजनों ने दी।
मेडलीन को तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में पहले उन्हें सन 1993 में संयुक्त राष्ट्र में राजदूत और फिर उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया था। बुधवार को उनके परिजन ने ट्विटर कर जानकारी दी कि मेडलीन ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम सांस ली।



