
बिहार
अमित शाह के CAA बयान पर बोले सीएम नीतीश, कहा- मुझे अभी कोरोना से लोगों के सुरक्षा की चिंता
पटना- 06 मई। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कोरोना काल के बाद सीएए लागू करने से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सबसे बड़ी बात यह है कि अभी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। हमको कोरोना से लोगों की रक्षा करने की ज्यादा चिंता है। पॉलिसी की बात होगी, तो उसको अलग से देखेंगे। हमने बाकी चीजों को अभी देखा नहीं है। वे शुक्रवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रांगण में करोड़ों की लागत से बनने भवनों का शिलान्यास कर रहे थे। शिलान्यास के बाद पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होनें जवाब दिया। उन्होंने कोयला संकट पर कहा कि संकट की स्थिति में जो भी राज्य सरकार से संभव है, काम करने की कोशिश की जा रही है। आप तो जानते हैं कि संकट एक जगह पर नहीं है अनेक जगहों पर संकट है। फिर भी जो कुछ हमलोग कर सकते हैं वो करने का प्रयास करेंगे।



