ताज़ा ख़बरें

अफ्रीकी देश कांगो में मंकीपॉक्स से 58 लोगों की मौत

किंशासा/ज्यूरिख- 21 मई। अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में मंकीपॉक्स के 1,284 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। साथ ही इस बीमारी से 58 लोगों की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह जानकारी दी।

कांगो स्थित डब्ल्यूएचओ कार्यालय ने ट्वीट में लिखा- ‘कांगो के संकुरू, त्शोपो, इक्वेटूर और त्शुपा आदि प्रांतों में भी 913 मरीजों की सूचना मिली है। यह देशभर कुल मरीजों का लगभग 75 प्रतिशत है।’

इस बीच डब्ल्यूएचओ यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉ हंस हेनरी क्लूज ने कहा है कि यूरोप के आठ देशों ने पहले ही मंकीपॉक्स के मरीजों की पुष्टि की है। संगठन को शुक्रवार को मंकीपॉक्स के 37 पुष्ट मामलों के बारे में सूचित किया गया। अन्य 71 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंकीपॉक्स के कुछ मरीज ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन और अमेरिका में मिले हैं। उल्लेखनीय है कि मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज के बेहद निकट संपर्क में आने पर ही संक्रमण का खतरा रहता है। इसमें मरीज को बहुत हल्का बुखार आता है और अधिकतर लोग कुछ ही हफ्तों में ठीक भी हो जाते हैं। बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, शरीर में सूजन, थकान और फफोले पड़ जाना इसके कुछ प्रमुख लक्षण हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button