ताज़ा ख़बरें

अफगानिस्तान के यवन में भूस्खलन, 4 लोगों की मौत

काबुल- 17 मई। अफगानिस्तान में बदख्शां प्रांत के यवन जिले के शोलार-ए-पायन गांव में सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी प्रांतीय प्रशासनिक अधिकारी मावलवी मोहम्मद अकरम अकबरी ने मंगलवार को दी।

इससे पहले 2014 में मुल्क के उत्तरी प्रांत बड़खशां में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में करीब 2,000 लोगों की जान चली गई थी। यह त्रासदी बड़खशां प्रांत की राजधानी फैजाबाद से करीब चार घंटे की सड़क मार्ग से दूरी पर अरगु जिले के आब बरीक गांव में एक पहाड़ी के धसक जाने से हुई थी।

दो साल पहले अफगानिस्तान के मध्य डेकुंडी प्रांत में हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 50 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button