ताज़ा ख़बरें

अफगानिस्तान: काबुल में पूर्व महिला सांसद की घर में घुसकर हत्या

काबुल- 16 जनवरी। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद महिलाओं पर कहर बढ़ता जा रहा है। तालिबान के सत्ता में आने के बाद भी अफगानिस्तान में रुकने का फैसला करने वाली पूर्व सांसद मुर्सल नबीजादा की बंदूकधारियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। हमले में उनके एक अंगरक्षक की भी जान चली गयी। वहीं, एक अन्य अंगरक्षक और भाई जख्मी हो गए।

अफगानिस्तान में अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं पर कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तालिबान के सत्ता संभालने के बाद अफगानिस्तान के तत्कालीन नेताओं ने देश छोड़ने में ही भलाई समझी। इसके बावजूद कुछ नेताओं ने अफगानिस्तान में रहने और चुनौतियों का सामना करने का फैसला किया था। इनमें मुर्सल नबीजादा उन कुछ महिला सांसदों में से एक थीं, जिन्होंने तालिबान की सत्ता के बाद भी अफगानिस्तान में रुकने का फैसला किया।

अफगानिस्तान में रुकने का फैसला पूर्व सांसद मुर्सल नबीजादा को भारी भारी पड़ा है। राजधानी काबुल में बंदूकधारियों ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान वहां मौजूद उनके दोनों अंगरक्षकों व उनके भाई को भी गोली लगी। गोलीबारी में पूर्व सांसद के साथ उनके एक अंगरक्षक की भी मौत हो गयी। एक अंगरक्षक व भाई जख्मी हो गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व सहयोगियों ने नबीजादा को अफगानिस्तान की बहादुर बेटी बताते हुए दुख जताया। पूर्व सहयोगियों ने कहा कि नबीजादा उन महिलाओं में से एक थीं जिन्होंने तालिबानी शासन के डर से देश छोड़ने से इनकार कर दिया।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि सुरक्षा बलों ने घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक मरियम सोलेमानखिल ने कहा कि नबीजादा एक सच्ची पथ प्रदर्शक और मजबूत व मुखर महिला थीं, जो खतरे के बावजूद अपने विश्वास के लिए खड़ी रहीं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button