
बिहार
अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक ने शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय का निरीक्षण कर प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से बातचीत की
सहरसा- 13 अक्टूबर। अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक एवं जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय का अवलोकन किया गया।
वर्तमान में बुुनियाद-2 सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम कक्षा-03 से 05 तक के शिक्षकों के लिए चलाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कुल-06 दिनों का होता है। इसमें कुल-133 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसी का अवलोकन अपर मुख्य सचिव,बिहार के द्वारा किया गया। मुख्यतः प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से बातचीत की गई। इसके अलावे अपर मुख्य सचिव द्वारा भाषा लैब,साइकोलाॅजी लैब,मैथ लैब स्थापित करने का सुझाव दिया गया। काॅलेज के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि एक और कार्यक्रम काॅलेज द्वारा सेकेण्ड्री स्कूल +2 की छात्राओं को कम्प्युटर लैब में ट्रेनिंग दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने इसकी प्रशंसा की।



