ताज़ा ख़बरें

अपने ही बॉडीगार्ड से थप्पड़ खाकर रणवीर सिंह के उड़े होश, गाल सहलाते दिखे एक्टर

एनर्जी के पावर हाउस फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपना गाल सहलाते नजर आ रहे हैं। अचानक लगे थप्पड़ के बाद रणवीर सिंह के पहले तो होश उड़ गए लेकिन जब उन्हें इसके पीछे की वजह पता चली तो उन्होंने फौरन मौके को संभाल लिया।

रणवीर सिंह हाल ही में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स 2022 के रेड कारपेट पर पर नजर आए थे। इस दौरान सुपरस्टार की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों से बचाने में रणवीर के बॉडीगार्ड्स को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच एक्टर को एक फैन से बचाने के लिए उनके एक बॉडीगार्ड ने धक्कामुक्की के बीच गलती से एक्टर को ही थप्पड़ रसीद कर दिया। अचानक लगे इस थप्पड़ ने रणवीर सिंह के होश उड़ा दिए। हालांकि उन्होंने उस वक्त इस घटना को काफी स्पोर्टली हैंडल किया। वहीं वे तमाचा लगने के बाद अपना गाल सहलाते भी नजर आए। फिर कुछ ही देर वे फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने में बिजी हो गए। रणवीर सिंह के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘सर्कस’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। सर्कस इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर, जबकि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 10 फरवरी, 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होंगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button