
ताज़ा ख़बरें
अपनी विरासत संजोकर रखेंगे जोधपुरवासी: CM गहलोत
उदयपुर- 04 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जोधपुर में अब शांति है। सद्भावना के प्रयास किए जा रहे हैं। जोधपुर की अपणायत बहुत ही पॉपुलर रही है। उम्मीद है कि जोधपुरवासियों की जो विरासत है, उसे संजोकर रखेंगे।
यह बात उन्होंने बुधवार सुबह यहां महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। जोधपुर के घटनाक्रम को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मारवाड़ में हमेशा प्रेम-भाईचारा रहा है। जो गलतफहमी पैदा हुई है या किसी मिसक्रिएन्ट लोगों ने यह करवाई है जिससे तनाव पैदा हुआ, छुटपुट घटनाएं हुईं, वे घटनाएं बंद हो गई हैं। वे उम्मीद करते हैं कि सभी वापस प्रेम और मोहब्बत के साथ में नजदीक आएंगे।



