
अनियंत्रित स्कूटी नदी में गिरी मौसेरी बहनों की मौत
उदयपुर-22 नवम्बर। राजस्थान के उदयपुर जिले के सेमारी क्षेत्र में दो स्कूटी सवार महिलाएं स्कूटी सहित गोमती नदी में गिर गईं। दोनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों महिलाएं रिश्ते में मौसेरी बहनें हैं और सराड़ा क्षेत्र के बड़गांव की हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं यशोदा (35) पत्नी परसराम और रेखा (35) पत्नी मनोज जोशी गांव में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। शादियों के सीजन होने से सोमवार सुबह बाणा गांव में दुल्हन का मैकअप करने निकली थीं। बाणा गांव के समीप गोमती नदी पुल पर बने गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर स्कूटी नदी में जा गिरी। मौके पर ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई। यशोदा का शव नदी से निकाल लिया गया और सराड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। रेखा के शव तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। चार बजे तक शव नहीं मिल सका था। मौके पर बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण मौजूद हैं।



