ताज़ा ख़बरें

अधिवक्ताओं को मिलेगी हवाई जहाज टिकट में छूट: प्रदीप रॉय

मथुरा- 25 मई। मथुरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के दूसरी बार नव निर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप रॉय ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम स्वागत योग्य है, लेकिन उसका पालन कैसे सुनिश्चित हो यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस अधिनियम को लेकर आम आदमी को जागरुक होना चाहिए। अधिवक्ता व वादी दोनों की सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है। न्याय हित में बार व बैंच में समन्वय जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए एयर डिस्काउंट टिकट की स्कीम शुरू की गई है।

श्री रॉय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं को एयर डिस्काउंट टिकट की शुरूआत की गई है। मथुरा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी अधिवक्ताओं के लिए ऐसी स्कीमों की शुरूआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मथुरा जनपद के जितने भी अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे हैं उनके लिए हमारी कोशिश है कि उनको सस्ते रेट में रहने के लिए मकान उपलब्ध हों और एयर डिस्काउंट टिकट का उन्हें भी लाभ मिले।

युवा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए नई योजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय हित में बार व बैंच में समन्वय अत्यन्त आवश्यक है। मथुरा बार एसोसिएशन को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। अधिवक्ताओं के हित में जो भी सुविधाएं होंगी उन्हें मथुरा के अधिवक्ताओं को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर उन्होंने कहा कि इस अधिनियम को लेकर पब्लिक अवेयरनेस होनी चाहिए। अंग्रेजों के समय एक चौकीदार गांव में आता था और कई लोगों को पकड़ कर ले जाता था उस समय लोगों के अंदर कानून का भय होता था और अधिकारी भी कानून का पालन करते थे। लेकिन आज कल का माहौल अलग है। उन्होंने कहा कि आज विक्टिम और अधिवक्ता दोनों की सुरक्षा होनी चाहिए। देश में कई जज और अधिवक्ताओं की हत्याएं हो चुकी हैं, जो चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए जो सुरक्षा अधिनियम आया है वह स्वागत के योग्य है, लेकिन उसका पालन कैसे सुनिश्चित हो, वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिवक्ता गलत कार्यों में संलग्न रहता है तो बार एसोसिएशन को तुरन्त कार्यवाही कर उसे बार से बाहर निकालना चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button