
अडानी समूह के खिलाफ SBI कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का प्रदर्शन
मधुबनी- 06 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्राव्यापी आह्वान पर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक प्रधान कार्यलय के समक्ष हिडंबर्ग के रिसर्च रिपोर्ट के आलोक में देश के 45 करोड़ भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारकों एवं एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए को सुरक्षित करने को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। धरना को सम्बोधित करते हुए प्रो. झा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि देश के प्रमुख उद्योपति गौतम अडानी समूह पर हिडंबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि आम भारतीय की कीमत पर अपने करीबी दोस्तों और चुनिन्दा अरबपतियों को फैयादा पहुंचाने की मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश खासकर मध्यमवर्ग चिंतित है। मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह में एलआइसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों वेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश से करोड़ों खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव है।

प्रो. झा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम स्मारपत्र मे कहा है कि एलआईसी और एसबीआई जैसे पीएसयू हमारे देश का गौरव है और करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई से बना है। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद करने के इरादे से मोदी सरकार ने जबर्दस्ती एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको को अडानी समूह में भारी निवेश किया है, तब जबकि एलआईसी के पॉलिसी धारकों और निवेशकों को 33,060 करोड़ का नुकसान हुआ है। तथा एसबीआई ने अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80,000 करोड़ रुपये बकाया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब और आम आदमी के साथ खड़े है और रहेंगे। प्रो. झा ने राष्ट्रपति से मांग किया है कि हिडंबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से हुए महाघोटाले का सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या संयुक्त संसदीय समिति के तहत एक निष्पक्ष जांच विस्तार से कार्रवाई की जाय। साथ ही संसद में इस महाघोटाले पर बहस कार्रवाई जाय।
धरना में अमानुल्लाह खान,ज्योत झा,मनोज कुमार मिश्रा, ज्योतिरामन झा बाबा,हिमांशु कुमार, तैयब अंसारी,अकील अंजुम,विजय कुमार चोधरी,प्रो. इश्तियाक अहमद,कालिशचंद्र झा,शिवनाथ ठाकुर, मो. अब्दुल दैयाम हासिम, कौशल किशोर चोधरी,अजय कुमार राय,रणधीर सेन, मो. इन्तेजार,अजहर खुर्शीद गुड्डू, सतेन्द्र पासवान,सुरेन्द्र कुमार महतो,ग्यासउद्दीन, सुरेंद्र मिश्रा, कपिलदेव झा,प्रफुल्ल चन्द्र झा,मो. कमालउद्दीन,सुरेश चंद्र झा,सुनील झा,मो. सबीर, ललन कुमार झा,फैजी आर्यन,मो.रेहान,अशोक प्रसाद, अविनाश झा, भास्कर चोधरी,बालेश्वर सिंह,आलोक कुमार झा, श्रीराम मंडल, अमलेंदु पासवान,बिनोद झा,सोमनाथ कामत, बिनय झा, ओम प्रकाश सिंह, राजकमल सिंह,प्रो. अनिलनाथ झा, सुबोध कुमार झा,मनोज साफी आदि सैकड़ों लोग थे।



