
ताज़ा ख़बरें
अग्निपथ योजना के खिलाफ सिलीगुड़ी में भी प्रदर्शन, NJP स्टेशन पर हंगामा
सिलीगुड़ी- 17 जून। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध अब उत्तर बंगाल में भी दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार को सिलीगुड़ी में अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फ्लाईओवर पर टायर जलाकर विरोध जताया है। दूसरी ओर युवाओं का एक जत्था एनजेपी स्टेशन इलाके में पहुंच गया है। जहां जमकर हंगामा किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक स्थिति सामान्य है। शहर के मूल रास्तों के अलावा हाशमी चौक में भी युवाओं को प्रदर्शन करते देखा गया।
दरअसल, सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। तेलंगाना,दिल्ली और बिहार समेत कई जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण है।



