
अगले पांच सालों में गरीबों का बिजली बिल शून्य हो जायेगाः प्रेम कुमार
मधुबनी- 03 मई। भाजपा गांव,किसान,गरीब और महिलाओं के उत्थान के लिए काम की है। आने वाले समय में इसे और सुदृढ़ किया जायेगा, ताकि भारत विकसित देश की श्रेणी में खड़ा हो सके। शुक्रवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह मंत्री प्रेम कुमार ने कहा। उन्होने कहा कि वे चार चरणों के चुनाव क्षेत्रों का भ्रमण किया है। तथा देखा है कि भाजपा के प्रति आम आदमी का जबरदस्त आकर्षण है। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक के ईलाज की सुविधा मुफ्त में लोगों को मिल रही है। श्री कुमार ने कहा कि अगले पांच सालों में गरीबों का बिजली बिल शून्य हो जायेगा। कोरोना वैक्सीन,दवा और तकनीक के निर्यात में देश विश्व में अपना स्थान बना चुका है। इसी तरह अंतरिक्ष में महत्वपूर्ण काम हुआ है। बिहार और देष में चोतरफा विकास कार्य हुआ है। गरीब और महिलाओं के अधिकार के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा मधुबनी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक कुमार यादव के पक्ष में वे गांव का दौरा कर रहे है। मौके पर प्रदेश महामंत्री ललन मंडल,जिला अध्यक्ष शंकर झा,देवेन्द्र यादव,रणधीर खन्ना,प्रशांत ठाकुर, मनोज कुमार मुन्न सहित मौजुद थे।



