क्राइम

अंर्तराज्यीय अपराधी गिरोह के 2 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण- 23 अक्टूबर। जिला पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने अपराध की योजना को नाकाम करते हुए अंर्तराज्यीय गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई एवं बिक्रम बरार गैंग के दो सरगना को हथियार एवं कारतूस सहित गिरफ्तार कर देशस्तरीय कई कांडो का पटाक्षेप किया है।इसकी जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि हरियाणा एवं राजस्थान के कई कांडों में वांछित

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बरार ग्रुप के सक्रिय अपराधी को हथियार के साथ रक्सौल थाना क्षेत्र में देखा गया है,जो अपराध की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।प्राप्त सूचना के पश्चात इन कुख्यात अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए एएसपी राज के नेतृत्व में डीएसपी रक्सौल धीरेन्द्र कुमार,रक्सौल एसएचओ नीरज कुमार,रामगढवा एसएचओ इन्द्रजीत पासवान,जिला सूचना इकाई के इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र,ज्वाला सिंह व मिथलेश कुमार के साथ रक्सौल एवं रामगढ़वा थाना के सशस्त्र बल की एक टीम गठित की गई।प्राप्त निर्देश के आलोक में गठित टीम ने नाकाबंदी करते हुए छापेमारी किया और दोनो कुख्यात अपराधी शशांक पांडेय मैनाटांड जिला पश्चिम चंपारण व त्रिभुवन हरपुर जिला पूर्वी चंपारण को एक नाईन एमएम पिस्टल 2 जिंदा कारतूस 2100 नेपाली व 1200 भारतीय रूपये व एक बाईक के साथ रक्सौल थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये शातिर अपराधी शशांक पांडेय पर अम्बाला थाना सेक्टर 9 थाना कांड सं0-83 / 23 (आम आदमी पार्टी के नेता एवं जिला परिषद सदस्य मक्कखन सिंह लवाना से 50 लाख की रंगदारी एवं घर पर फायरिंग करने व जयपुर थाना कांड सं0-225 / 21 ज्वेलरी दूकान में एक करोड़ की डकैती के साथ ही शाहाबाद कुरुक्षेत्र थाना कांड सं0-330 / 23 पाँच पिस्टल की बरामदगी व अम्बाला पड़ाव थाना कांड सं0-360/20 डकैती का कांड भी दर्ज है,वही त्रिभुवन साह पर हरपुर थाना में कांड सं0-95 / 15 व कांड सं0-154 / 15 दर्ज है।इस मामले में अंबाला को पुलिस को सूचना देते हुए रक्सौल थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कारवाई किया जा रहा है।एसपी ने इन अपराधियो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button